BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेल्वे के अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार कर रहा गुणवत्ताहीन कार्य... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 22, 2021

रेल्वे के अधिकारियों के संरक्षण में ठेकेदार कर रहा गुणवत्ताहीन कार्य...

रेवांचल टाईम्स - इन दिनों नैनपुर रेल्वे में किये जा रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन कराये जा रहे है न कोई देखने वाला है न कोई सुनने वाला है इसको लेकर विवाद करने पर उतारू है ठेकेदार के कर्मचारी औऱ अधिकारी मगर रेल प्रशासन मौन क्यों नही करता ठेकेदार पर कार्यवाही





सागौन की खिड़की औऱ चौखट के नाम पर लगा रहें दूसरी लकड़ी बिल


मुनीष कुमार औऱ यूनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रवाईट लिमिटेड नागपुर कंपनी दोनों मिलकर रेलवे को जमकर चुना लगा रहें है




नैनपुर में इन दिनों रेलवे द्वारा किया गया निर्माण बहुत चर्चा में है अधिकारियों ने खाना पूर्ति करने की ठान ली है वही निर्माण द्वारा दी गयी आकलन दर से ज्यादा का बिल लगाकर कम दाम का सामान लगाकर पैसा निकाला जा रहा है जिसमे बिजली के उपकरण चौखट आदि चीज़े शामिल है खराब गुणवत्ता का सामान लगाने के कारण निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले खराब होना शुरू होने की आकांशा है चाहे पौधरोपण का काम हो या फिर मैदान में मुरुम भरने का अधिकारियों और ठेकेदारो की मिलीभगत से सरकार को करोडो की चपत लग रहें है यूनिटी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नागपुर के द्वारा हर माह लाखो के बिल लगाकर अपूर्ण एवं गुणवत्ताहीन कार्य के पैसे निकाले जा रहे है मगर विभाग औऱ उसके अधिकारी उसके कमीशन लेकर चुप बैठे हुये है वही कंपनी के मालिक लवन्य कुमार के द्वारा दो दो कंपनी चलाई जा रही है कुमार कंस्ट्रक्शन नागपुर और यूनिटी इंफ्रा लिमिटेड नागपुर जो नैनपुर में निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार जमकर किया है मगर अधिकारी चंद चाँदी के सिक्कों की चमक के आगे मौन धारण किये हुये है जिससे साफ पता चलता है कि अधिकारीयों के संरक्षण में आप कुछ कर सकते है

No comments:

Post a Comment