महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और देशभर में मिले 200 से ज्यादा मरीजों में सबसे ज्यादा 65 ओमिक्रॉन के मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में मिले हैं. इस बीच राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने कहा, यदि ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि जारी रहती है, तो हम स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्णय ले सकते हैं. हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में कुछ ही दिन पहले स्कूल खुले हैं और अब फिर से स्कूल बंद किए जा सकते हैं
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन मामलों और बच्चों को ओमिक्रॉन के खतरे से दूर रखने की बढ़ती चिंताओं का जवाब देते हुए, राज्य.की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि ऐसा जल्द हो सकता है कि फिर से हमें स्कूलों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ेगा, क्योंकि ओमिक्रॉन के मामले राज्य में बढ़ने लगे हैं.
महराष्ट्र के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिकर मामले कुल 57 मरीज मिले हैं. राज्य की शिक्षामंत्री ने कहा कि अगर ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते रहे तो हम स्कूलों को फिर से बंद करने का फैसला ले सकते हैं. फिलहाल हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. बच्चों को इस संक्रमण से बचाने के लिए ऐसा निर्णय लिया जा सकता है.
बता दें कि राज्य में हाल ही में स्कूल फिर से खुले हैं. मुंबई में 16 दिसंबर से प्राथमिक कक्षा के छात्रों को स्कूल आने की अनुमति दी गई थी. इसके अलावा, चंडीगढ़ राज्य ने भी बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. इसके अलावा महाराष्ट्र में 2022 बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स भी जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे से स्कूल बंद होने पर बच्चों की पढ़ाई को नुकसान होना तय है. वैसे तो ऑनलाइन बच्चों की पढ़ाई जारी रहेगी.
No comments:
Post a Comment