BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फोटोयुक्त आधार कार्ड मतदान की पहचान के लिए शामिल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 21, 2021

फोटोयुक्त आधार कार्ड मतदान की पहचान के लिए शामिल

मण्डला 21 दिसम्बर 2021



सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन में मतदाताओं की पहचान के लिए फोटोयुक्त आधार कार्ड को सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि पंचायतों के निर्वाचन में मतदाताओं की पहचान के लिए भारत सरकार द्वारा तैयार फोटोयुक्त आधार कार्ड को भी मतदाताओं की पहचान के लिए सम्मिलित किया जाए। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि भविष्य में होने वाले पंचायतों के आम, उप निर्वाचन के समय मतदाताओं की पहचान के लिए भारत सरकार द्वारा तैयार फोटोयुक्त आधार कार्ड को भी मतदाताओं की पहचान के लिए सम्मिलित किया जाए।

No comments:

Post a Comment