BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुणवत्तापूर्ण फसलों की खरीदी कर परिवहन करें- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की उपार्जन समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 21, 2021

गुणवत्तापूर्ण फसलों की खरीदी कर परिवहन करें- हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की उपार्जन समीक्षा

मण्डला 21 दिसम्बर 2021



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपार्जन कार्यों की संबंधित विभागों के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में गुणवत्तापूर्ण फसल की खरीदी करें। संबंधित विभाग खरीदी के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। श्रीमती सिंह ने जिले के किसानों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए फसल को साफ-सुथरा एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से तैयार कर उपार्जन कराएं। उन्होंने नॉन एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपार्जन के कार्यों के साथ-साथ फसल के परिवहन पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने उपार्जित फसल के परिवहन की धीमी गति से नाराजगी जाहिर करते हुए ट्राँसपोर्ट के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित विभाग उपार्जन के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट के कार्य में भी सतत निगरानी रखें। उन्होंने नैनपुर क्षेत्र में परिवहन कार्य से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रातः 8 बजे से वेयरहाउस एवं गोदाम खोलें तथा परिवहन संबंधी कार्य प्रारंभ करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट कार्य की प्रगति कम से कम 90 प्रतिशत रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने 2 सप्ताह में ट्रांसपोर्ट कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य, सहकारिता, नॉन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ट्रांसपोटर्स उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment