BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखिल भारतीय ओबीसी महासभा मंडला द्वारा आज पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 28, 2021

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा मंडला द्वारा आज पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।







रेवांचल टाइम्स  - मंडला  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सीबी पटेल के विरुद्ध फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर थाने में शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कल दिनांक 27 12 2021 को रात्रि लगभग 9:00 बजे नेशनल हाईवे बिनेका चौराहा के पास वाहन दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा कुछ लोग घायल हुए थे इस संबंध में लोग मौके में गए हुए थे अधिवक्ता सी बी पटेल भी मौके पर मौजूद थे जहां पर लोगों को हंगामा न करने की समझाइश दे रहे थे मौके पर से उन्हें पुलिस के वाहन व अन्य लोगों के माध्यम से मंडला पुलिस द्वारा सीबी पटेल को अपने बाहन में बिठा लिया।उसी समय कुछ पुलिस वाले नीरज मिश्रा व अन्य लोगों के द्वारा उनके स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 51 सीए 5123 को पुलिस वालों ने लाठियों से तोड़ कर नष्ट कर दिया साथ ही मंडला थाने की पुलिस उन्हें अपने वाहन में बिठा  लिए उनके विरुद्ध एक आदिवासी कर्मी के माध्यम से एफ आई आर दर्ज कर उनके विरुद्ध विभिन्न अजमानती  धाराओं में  प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया जबकि उनके द्वारा इस तरह से कोई अपराध नहीं किए गए साथ ही रात भर उन्हें थाने के लॉकअप में बंद रखा तथा टीआई साहब के जाते ही एसआई  शक्ति सिंह यादव के द्वारा गाली-गलौज व अन्य अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हथकड़ी लगाई गई सुबह लोगों व पत्रकार के थाने  पहुंचने पर उन्हें  छोड़ा गया। मंडला पुलिस के द्वारा एक संभ्रांत नागरिक व अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ओबीसी एसटी एससी के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष को एवं संपूर्ण ओबीसी एसटी एससी वर्ग को अपमानित करने के दृष्टिकोण से षडयंत्र पूर्वक  कार्य किए गए हैं जिससे संपूर्ण वर्ग अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है इस संबंध में उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच करा उनके विरुद्ध दर्ज फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट निरस्त कराई जावे तथा दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाए । ऐसी अपेक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया ।

No comments:

Post a Comment