BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार से संबंधित आवेदन आमंत्रित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 29, 2021

मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार से संबंधित आवेदन आमंत्रित

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजनांतर्गत उचित मूल्य दुकानों में संलग्न ग्रामों में खाद्य वितरण के लिए एक टन क्षमता वाले वाहन का प्रदाय अनुसूचित जनजाति वर्ग के चयनित हितग्राहियों को किया जाना है जिसका अनुबंध कर वाहन से खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जाएगा। मंडला जिले के 5 क्लस्टरों के लिए 5 जनवरी की शाम 4 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवंदन के लिए जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, पेन कार्ड, अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता कम से कम पांचवी पास, वैध ड्राईविंग लायसेंस तथा न्यूनतम 25 हजार रूपए की अंशराशि बैंक शुल्क जमा करने का सहमति पत्र, बैंक से ऋण प्राप्ति की पात्रता शामिल है। अधिकारी जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के खाद्य विभाग में संपर्क किया जा सकता है।


No comments:

Post a Comment