प्रदेषव्यापी स्वरोजगार/रोजगार दिवस के लिए लक्ष्य की पूर्ति करें: कलेक्टर श्री रत्नाकर झा
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दिए निर्देष
डिंडौरी रू 28 दिसंबर 2021
प्रदेष में 12 जनवरी 2022 को प्रदेषव्यापी स्वरोजगार/रोजगार दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत जिले में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को स्वरोजगार/रोजगार के लिए ऋण स्वीकृत कर वितरण किए जायंेगे। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने उक्त कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंगलवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर आवष्यक दिषा निर्देष दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू अरूण कुमार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, महाप्रबंधक जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र श्री दिनेष कुमार बरकड़े, उप संचालक कृषि श्री अष्विनी झारिया, उप महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती राधिका कुसरो, प्रबंधक तेजस्विनी श्री यषवंत सोनवानी, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री यादव, पीओ डूडा, उप संचालक पषु चिकित्सा सेवाएं डॉ. मंसूरी, प्राचार्य आईटीआई श्री रमेष मरावी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री मोहन चौहान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने 12 जनवरी को आयोजित होने वाले स्वरोजगार/रोजगार दिवस के लिए सभी विभागों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। उन्होंने सभी विभागों को 10 जनवरी तक लक्ष्यपूर्ति करने के निर्देष दिए हैं। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि स्वरोजगार/रोजगार दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक हितग्राहियों का ऋण स्वीकृत कर वितरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं से सफल हितग्राहियों का चयन करने के निर्देष दिए हैं। उनकी सफलता की कहानी का प्रचार-प्रसार करने को कहा है। जिससे प्रेरणा पाकर अन्य हितग्राही भी शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें। इससे हितग्राहियों को स्वयं का स्वरोजगार/रोजगार स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी।
कलेक्टर श्री झा ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को तत्काल डीएलसीसी की बैठक आयोजित करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने विभागीय योजनाओं से जिले में कच्चे माल की उपलब्धता तथा मांग को दृष्टिगत रखते हुए लोगों को लाभांवित कर ईकाईयां स्थापित करने के निर्देष दिए। इससे जिले में रोजगार के अवसर बढेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। कलेक्टर श्री झा ने स्वरोजगार/रोजगार दिवस कार्यक्रम में कौषल विकास से जुड़े लोगों को भी शामिल करने के निर्देष दिए हैं।
No comments:
Post a Comment