रेवांचल टाइम्स : नैनपुर- मण्ड़ला जिले की पुलिस चौकी हिरदेनगर मैं पदस्थ चौकी प्रभारी कामेश धूमकेती हमैशा यहाँ पर रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत दिखाई दे रहे हैं । शासकीय विद्यालय हो या खेल का मैदान इनके द्रारा छात्र- छात्राओं की कैरियर काउंसलिग के अलावा ग्रामीण युवाओं को स्वास्थ्य शरीर सही दिमाग ,प्रसन्न मन और आगे बढ़ाने के लिए नौजवान युवाओं को प्रेरित करते हुए गत दिनों खेल के प्रति रूझान एवं सामाजिक सौहार्दता, जीवन मैं कामयाबि हासिल करने और समाज मैं बढ़ते नशा सेवन की प्रवृत्ति पर विराम लगाने के उद्देश्य से यहाँ पर गाँव गाँव खेल प्रतिभागियो को बालीवाल, फुटबॉल एवं अन्य सामग्री प्रदान कर इन्हें निरन्तर प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दे रहे हैं । गत दिनों यहाँ पर पदस्थ चौकी प्रभारी हिरदेनगर कामेश धूमकेती ने मीडिया को बताया कि गाँव मैं होनहार युवाओं को सही समय पर उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है जिससे पढ़े लिखे नौजवान युवा साथी अपने मुख्य मार्ग से भटक जाते हैं और गलत संगति के चलते शराब एवं अन्य मादक पदार्थ एवं मादक द्रव्यो की ओर अग्रसर होने लगते है । धीरे धीरे यही नौजवान जघन्य अपराधों की गिरफ्त मैं आ जाते हैं । यहाँ पर प्रतिभागियो की कमी नहीं है, लेकिन उचित समय पर इन्हें काउंसलिग नहीं मिल पाती है । शासकीय जाब हो या प्राईवेट नौकरी सभी तरफ आगे बढ़ने के मार्ग प्रशस्त होने लगते है । थोड़ा सा प्रयास करने से ग्रामीण युवाओं का मार्ग प्रशस्त हो सकता है और सामाजिक क्षैत्र मैं समर्पित युवाओं को देखा जा सकता है ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment