रेवांचल टाइम्स -- कड़ाके की ठंड के चलते जहां तापमान निरंतर गिरता जा रहा है वही इस कड़ाके की ठंड में गरीब बेसहारा लोग ठंड में ठिठुरते नजर आते हैं जिनका ना कोई सहारा है ना कोई आसरा वही पिण्डरई नगर में कल देर रात्रि को जरूरमंदो, असहाय, विधवा विकलांगों के बीच कम्बल का वितरण पिण्डरई नगर के युवा समाजसेवियों के द्वारा किया गया। मीडिया को जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी दीपक सोलंकी ने बताया कि कड़ाके की इस ठंड में गरीबों, असहायों को वस्त्र देना सबसे पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य में मेरे साथी ईस्वर झारिया, सोमिल जैन,विश्वजीत रामटेके,मुकेश गुमास्ता, का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment