जिले के सारसताल जंगल में मृत मिला बाघिन का शव मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
रेवांचल टाइम्स ..वन परिक्षेत्र डिंडौरी
अंतर्गत सारसताल के जंगल में मृत मिली बाघिन
जानकारी लगाने पर मौके पर पहुची वन विभाग की टीम
उमरिया और डिंडौरी जिले के सीमावर्ती गांव सारसताल और नारायणडीह के बीच जंगल में गौर मोहरा इलाके में एक बाघिन मृत अवस्था में देखी गई।
ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।
जानकारी लगते ही जिला वनमंडलाधिकारी साहिल गर्ग वन विभाग के अमले के साथ मौके पर पहुंच गए । वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बाघिन का शव सड़क किनारे नाले में ग्रामीणों द्वारा देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। हालांकि बाघिन की मौत किस वजह से हुई है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। वनविभाग के अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम जांच के लिए बुलाई गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघिन की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
सारस ताल गांव डिंडोरी और उमरिया जिले की सीमा से लगा हुआ है क्षेत्र है कयास लगाया जारहा है कि राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ पार्क क्षेत्र से यह बाघिन डिंडौरी जिले में पहुंची होगी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ 🖋️🖋️🖋️
No comments:
Post a Comment