BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ बढ़ा रहा चिंता, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करे सेवन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 28, 2021

कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ बढ़ा रहा चिंता, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करे सेवन



कोरोना (corona) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) को पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में डिटेक्ट (Detect) किया गया था। इसके बाद अब तक यह वैरिएंट (Variant) 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। भारत (India) में भी इससे संक्रमित मरीजों (infected patients) की संख्या दिन भर दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स (Experts) का कहना है कि ओमिक्रॉन (omicron) की वजह से देश (Country) में कोरोना (corona) की तीसरी लहर (the third wave arrived) आ सकती है। ऐसे में ओमिक्रॉन (omicron) से बचने के लिए शरीर को अंदर से मजबूत बनाना बेहद जरुरी है। शरीर का इम्यून सिस्टम (immune system) पूरी तरह आपके खानपान पर निर्भर करता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे जिनका नियमित सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकता है।

विटामिन C वाली चीजें

विटामिन (Vitamins) सी को एस्कॉर्बिक एसिड (ascorbic acid) के नाम से भी जाना जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। खट्टे फलों में खूब सारा विटामिन C पाया जाता है। खट्टे रसदार फल जैसे आंवला, नारंगी, नींबू, संतरा, बेर, कटहल, शलगम, पुदीना, अंगूर, टमाटर, अमरूद, सेब, केला, मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलाई, बंदगोभी, हरा धनिया, (Amla, Orange, Lemon, Orange, Plum, Jackfruit, Turnip, Mint, Grapes, Tomato, Guava, Apple, Banana, Radish Leaves, Drumstick, Milk, Beet, Amaranth, Cabbage, Green Coriander,) और पालक (spinach) को अपनी डाइट (diet) में नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। विटामिन C सफेद रक्त कोशिकाओं बनाने का काम करता है, जो शरीर को इंफेक्शन (infection) से लड़ने में मदद करती हैं। इसके साथ ही विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) तत्व दिल की सेहत बनाने में तथा हृदय संबंधी कई समस्याओं से लड़ने में कारगर हैं। यह धमनियों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के साथ रक्त कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) जमने से रोकता है जिसकी वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। विटामिन सी त्वचा में कोलेजन बनाने में मदद करता है। इसकी वजह से त्वचा में लचीलापन बना रहता है। यदि व्यक्ति के शरीर में विटामिन-सी की कमी हो जाए तो उसकी त्वचा समय से पहले लटकने लगती है और चेहरे पर बुढ़ापा जल्दी ही दिखने लगता है।

No comments:

Post a Comment