BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रिलीज होते ही फिल्म '83' के मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान! जानिए क्या है पूरा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 24, 2021

रिलीज होते ही फिल्म '83' के मेकर्स को हुआ करोड़ों का नुकसान! जानिए क्या है पूरा मामला

 


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म '83' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म सिनेमालवर्स के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी खास है। यह फिल्म वर्ष 1983 में क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम इंडिया की जीत पर आधारित है। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि फिल्म को रिलीज होते ही करोड़ों का नुकसान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

तमिलरॉकर्स ने लीक की फिल्म!
फिल्म '83' को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है बिक तमिलरॉकर्स ने इस फिल्म को इंटरनेट पर लीक कर दिया है। ऐसे में फिल्म को करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता है।

पहले दिन इतने करोड़ का नुकसान!
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के इंटरनेट पर लीक होन के बाद मेकर्स के जेब को काफी तगड़ा झटका लगने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट पर लीक होने की वजह से फिल्म की पहले दिन इसकी कमाई में 5 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। क्योंकि जब फिल्म घर बैठे देखने मिल सकती है तो दर्शक सिनेमाहॉल जाकर पैसे खर्च करने से बच सकते हैं।

ये फिल्में भी लीक कर चुके हैं तमिलरॉकर्स

यह पहली बार नहीं है जब तमिलरॉकर्स ने कोई फिल्म इंटरनेट पर लीक की हो। तमिलरॉकर्स देश के सबसे बड़े फिल्म लीक करने वाले ग्रुप में शामिल है। यह अब तक कई बड़ी फिल्मों को लीक कर उनको नुकसान पहुंचा चुका है। इससे पहले तमिलरॉकर्स ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, मिशन मंगल, सूर्यवंशी, लाल कप्तान, सिंबा जैसी बड़ी फिल्मों को लीक किया है।

No comments:

Post a Comment