BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 जनवरी से लगेंगे बूस्टर डोज...जानिये कैसे और क्या करना पड़ेगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, January 9, 2022

10 जनवरी से लगेंगे बूस्टर डोज...जानिये कैसे और क्या करना पड़ेगा


नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं; हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ के बीमार मरीजों को लगेगा टीका




रेवांचल टाईम्स–प्रदेश में बूस्टर डोज (प्रिकॉशन डोज) 10 जनवरी से लगाया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि पहले और दूसरे डोज की तरह इस बार कोविन ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। हां, अपॉइंटमेंट जरूर लेना होगा। हालांकि जिन सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज लगवाना है, वो सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।


10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जो को-मोर्बिड कंडीशन्स से पीड़ित हैं, को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। ऐसे लोग जो 9 माह पहले दूसरा डोज लगवा चुके होंगे, वे लोग 10 जनवरी से टीका लगवा सकता है।


ऑनसाइट अपॉइंटमेंट के साथ टीकाकरण 10 जनवरी से शुरू होगा


जिन लोगों को टीका लगाना है, वे सीधे किसी भी वैक्सीनेशन केंद्र में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या सीधे वहां पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं। 60 साल और उससे अधिक आयु के नागरिकों को बूस्टर डोज के लिए डॉक्टर से सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, ऐसे व्यक्तियों को तीसरी खुराक लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।


कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक वही वैक्सीन होगी, जो पहले दो खुराक में दी गई थी। जिन लोगों ने पहले कोवैक्सिन लगी है, उन्हें कोवैक्सिन लगाई जाएगी, जिन्हें कोविशील्ड की दो खुराक मिली है, उन्हें कोविशील्ड ही लगाई जाएगी।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment