BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट 'आईएचयू', 12 लोग संक्रमित, हो सकता है ओमिक्रोन से भी ज्यादा संक्रामक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 4, 2022

फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट 'आईएचयू', 12 लोग संक्रमित, हो सकता है ओमिक्रोन से भी ज्यादा संक्रामक



रेवांचल टाइम्स:ओमिक्रोन और डेल्टा वैरिएंट से जद्दोजहद के बीच फ्रांस में कोरोना का एक नया वैरिएंट (B.1.640.2) सामने आया है। इसे ओमिक्रोन से भी ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। देश के शोधकर्ताओं इस नए वैरिएंट को अस्थायी रूप से 'आईएचयू' नाम दिया है। अबतक इससे 12 लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार इसमें 46 म्यूटेशन पाए गए हैं। आईएचयू मेड‍िटेरेंस इन्‍फेक्‍शन के फिलिप कोलसोन ने कहा कि दक्षिणपूर्वी फ्रांस में 12 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस नए वैरिएंट को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

कोलसोन के अनुसार अध्ययन के अनुसार नए वैरिएंट से सबसे पहले मध्य अफ्रीका में कैमरून की यात्रा से फ्रांस लौटा एक व्यस्क था, जिसका कोरोना टीकाकरण हो चुका था। वहां से लौटने के तीन दिन बाद उसे हल्की सांस संबंधी परेशानी हुई। नवंबर 2021 के मध्य में उसका सैंपल लिया गया, जो डेल्टा और ओमिक्रोन से अलग पाया गया। इसके बाद उसी इलाके में रहने वाले सात अन्य कोरोना पाजिटिव मरीजों का सैंपल लिया गया। इनमें भी वैसे ही म्यूटेशन पाए गए।

संक्रमित पाए गए लोगों में दो वयस्क और पांच बच्चे (15 वर्ष से कम उम्र के) शामिल हैं। इन आठ रोगियों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए यूनिवर्सिटी हास्पिटल इंस्टीट्यूट मेड‍िटेरेंस इन्‍फेक्‍शन भेजे गए थे। आगे के परीक्षणों 46 म्यूटेशन के बारे में पता चला। कोलसोन ने कहा कि इससे कोरोना के नए वैरिएंट सामने आने की अनिश्चितता का एक और उदाहरण मिला है। कोरोना के नए वैरिएंट वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा से बचने के जोखिम के मद्देनजर वायरोलाजिकल, महामारी विज्ञान के लिए ​​चिंता की बात बन गए हैं। नए वैरिएंट बताता है कि जिनोम सिक्वेंसिंग कितनी जरूरी है।

No comments:

Post a Comment