BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वाहनों की हुई चैकिंग, 12 हजार से अधिक का जुर्माना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 4, 2022

वाहनों की हुई चैकिंग, 12 हजार से अधिक का जुर्माना

मण्डला 4 जनवरी 2022

जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा नांदिया तिराहा एवं कटरा नाका में वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, तीन सवारी, बीमा, लायसेंस की जांच की गई। जांच के दौरान नांदिया तिराहा में 7 दुपहिया वाहनों पर 3 हजार 500 रूपए एवं कटरा नाका में 29 दुपहिया वाहनों पर 9 हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गई। वाहन चालकों को मोटरयान अधिनियम के तहत हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने एवं यातायात के नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई। कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी बिमलेश गुप्ता, यातायात प्रभारी सुभाष बघेल सूबेदार योगेश राजपूत एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।


No comments:

Post a Comment