BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
31 दिसम्बर तक 905 प्रतिष्ठानों के लिए गए नमूने... 61 प्रकरणों में लगभग 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 11, 2022

31 दिसम्बर तक 905 प्रतिष्ठानों के लिए गए नमूने... 61 प्रकरणों में लगभग 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

मण्डला 11 जनवरी 2022



अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा संपूर्ण जिले में मिलावट से मुक्ति अभियानके अंतर्गत 9 नवम्बर 2020 से 31 दिसम्बर 2021 तक 905 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के रेगुलेटरी नमूने लिए गए हैं जिनमें दूध के 28 घी के 20 खोवा के 3 मिठाईयों एवं अन्य दुग्ध उत्पाद के 152 सरसों तेल के 13 एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 130, इस प्रकार कुल 346 नमूनें जांच हेतु लिये गए हैं। साथ ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 785 खाद्य पदार्थों की स्पॉट टेस्टिंग की गई है। मैजिक बॉक्स के माध्यम से 3565 नमूनों की जांच की गई है। खाद्य प्रतिष्ठानों में कमी पाये जाने पर 101 सुधार सूचना पत्र जारी किये गये हैं। मिलावट से मुक्ति अभियान अन्तर्गत लिये गये नमूनों में से 56 खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा 51 प्रकरण सक्षम न्यायालय में दायर किये गये हैं तथा 61 प्रकरणों में न्यायालयों के द्वारा लगभग 3 लाख 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

No comments:

Post a Comment