BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिवराज के गले लग फूट-फूटकर रोई महिला, जानिए महिला का दर्द - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, January 15, 2022

शिवराज के गले लग फूट-फूटकर रोई महिला, जानिए महिला का दर्द




रेवांचल टाईम्स। ज्‍यादातर आपने देखा होगा कि आम लोगों की समस्‍याएं सुनने के लिए सरकार जनसुनवाई करती है जिससे किसी भी समस्‍या का समधान उसी दौरान किया जा सके ओर वकायादा के इसके लिए हर विभागों में यह सुविधा होती है, लेकिन अगर यह व्‍यवस्‍था बनाने वाले के ही सामने देखने को मिले तो भला इसे क्‍या कहेंगे। ऐसा ही नजारा अशोकनगर के मुंगावली में देखने को मिला। जहां प्रदेश के मुखिया मुंगावली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ) के गले लगकर समस्या सुनाने वाली महिला को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 50 रुपए हजार का चेक दिया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान अशोकनगर के मुंगावली पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला ने उनके गले लग समस्याएं सुनाई थी। मूंगावली में मुख्यमंत्री खराब फसलों का मुआयना करने खेतों में पहुंचे थे। इस दौरान महिला राजकुंवर बाई अपने पति मेहरवान सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ) से मिली थी। उसने भरी आंखों के साथ खराब हुई फसलों के बारे में उन्हें बताया था। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनी और समझाया कि उसे घबराने की जरूरत नहीं है। उसका भाई उसके साथ है। सीएम ने तत्काल कलेक्टर को उसकी समस्याएं हल करने के निर्देश भी दे दिए।

No comments:

Post a Comment