BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में आयोजित होने वाले सभी मेले निरस्त कलेक्टर मंडला ने जारी किया आदेश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, January 13, 2022

जिले में आयोजित होने वाले सभी मेले निरस्त कलेक्टर मंडला ने जारी किया आदेश...





रेवांचल टाईम्स - मण्डला 13 जनवरी 2022कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि मंडला जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संक्रांति के दौरान आयोजित होने वाले सभी मेलों को जिला प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर ने बाहर से मंडला जिले में मेलों एवं धार्मिक कार्यों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सभी संक्रांति का पर्व एवं अन्य धार्मिक कार्य अपने घरों में ही रहकर संपन्न करें। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की है कि संक्रांति के दौरान आयोजित होने वाले मेला स्थलों पर ना जाएं,घाटों पर एकत्र ना हो, सार्वजनिक घाट स्थानों पर न नहाये, अपने घरों पर रहे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें।

No comments:

Post a Comment