रेवांचल टाईम्स - जिले बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यालय कलेक्टर मंडला श्री मति हर्षिका सिंह ने आदेश जारी किया है इस आदेश में ये बड़ी बात है कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की नगर के मुख्य व्यस्तम चौराहों में ड्यूटी लगाई है।
वही इन व्यस्तम चौराहों में लगे अधिकारियों को मजिस्ट्रियल अधिकार प्रदाय किये गए है ताकि मौके पर अपनी टीम के साथ चलानी एव अन्य आवश्यक कार्यवाही संपादित कर सके संबधित अधिकारी पुलिस विभाग एव नगरपालिका से सहयोग प्राप्त कर प्रतिदिन उक्त चौराहों में मौके पर जाकर कार्यवाही संपादित कर कलेक्टर मंडला को समय समय मे अवगत कराऐंगे।
No comments:
Post a Comment