BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपा किसान मोर्चा जबलपुर संभाग की बैठक संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 11, 2022

भाजपा किसान मोर्चा जबलपुर संभाग की बैठक संपन्न...





रेवांचल टाईम्स - किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्राकृतिक आपदा के समय में खड़े रहे किसानों के साथ : चौधरी दर्शन सिंह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक जबलपुर भाजपा कार्यलय में सम्पन्न हुई। किसान मोर्चा की संभागीय बैठक का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ । बैठक भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय विश्नोई  भाजपा प्रदेश मंत्री आशीष दुबे , भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन की उपस्थिति में आयोजित हुई ।

बैठक के आरंभ में सभी जिले के पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने परिचय के साथ बीते दायित्वों के अनुभवों को साझा किया गया । इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी ने कहा की सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता भाव से स्वयं फील्ड पर उतर कर कार्य करें। संगठन का निर्देश हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है। सभी पदाधिकारीगण मंडलों के प्रवास करे व सभी जिलाध्यक्ष  जिले के हर ग्राम के दौरे पूर्ण करे ।किसान  मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जबलपुर नगर अभिनव यादव , जबलपुरग्रामीण अरविंद पटेल , बालाघाट जितेंद्र मोहारे, छिंदवाड़ा संजय पटेल, मंडला उमेश शुक्ला , सिवनी देवी सिंह बघेल, कटनी कन्हैया तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार शर्मा बंटी पालीवाल आशीष वहोरे शिवदयाल खैरौनिया जिला उपाध्यक्ष श्री यदुनाथ गुमास्ता जी,निरंजन मिश्रा जी,नाहर पटेल जी, महामंत्री श्री शिव सरवैया, मंत्री संतोष पंचेश्वर, राजा पटेल, कार्यालय मंत्री बसन्त राजपूत जी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जयसिंह राजपूत, सुजान बघेल जी,श्री पुनाराम चौधरी, रामसिंह पटेल, लेखराम चन्द्रवंशी, राधेश्याम बघेल,महेश सोनी, उमेश पटेल ,सहित जिले के पदाधिकारीयो की उपस्थिति रही ।



रेवांचल टाइम केवलारी सिवनी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment