BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हुए हालत को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लागू, जरूरी सेवाओं को छोड़कर वर्क फ्रॉम होम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 4, 2022

दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हुए हालत को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लागू, जरूरी सेवाओं को छोड़कर वर्क फ्रॉम होम

 



दिल्ली में कोरोना की वजह से बेकाबू हुए हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। बता दें कि इसके तहत शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह से बंद रहेगी। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि वीकेंड कर्फ्यू के तहत जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस में कर्मचारी घर से काम करेंगे। 

बसें और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी: उन्होंने कहा कि इस दौरान प्राइवेट ऑफिस 50% कर्मचारियों की क्षमता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में बसें और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बसों और मेट्रो में बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को 4099 कोरोना केस मिले थे और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.46% हो गई।



No comments:

Post a Comment