BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला कॉन्स्टेबल ने बीच चौराहे पर पहले लड़के से साफ करवाया पैंट, फिर जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 11, 2022

महिला कॉन्स्टेबल ने बीच चौराहे पर पहले लड़के से साफ करवाया पैंट, फिर जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा



रेवांचल टाईम्स: रीवा जिले के अमहिया थाने क्षेत्र के सिरमौर चौक के पास महिला कॉन्स्टेबल की ओर से एक युवक से अपनी पैंट साफ कराने और तमाचा जड़ने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला आरक्षक युवक से अपनी पैंट को साफ कराते हुए दिख रही है।

बताया जाता है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय की सुरक्षा में तैनात महिला होमगार्ड आरक्षक शशि कला दीक्षित सिरमौर चौराहे के पास से गुजर रही थी, तभी युवक बाइक निकाल रहा था। इस दौरान बाइक में लगा कीचड़ आरक्षक की पैंट पर लग गया। इस पर वो भड़क गई और युवक को खरी-खोटी सुनाते हुए पहले तो अपनी पैंट साफ कराई, फिर जोरदार तमाचा मारा। वहीं पास में खड़े लोगों ने मामले का वीडियो बना लिया। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही है।

No comments:

Post a Comment