BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने की कोविड वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, January 12, 2022

कलेक्टर ने की कोविड वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा

मण्डला 12 जनवरी 2022



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में संचालित 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएमओ से उनके क्षेत्र में हुए कोविड वैक्सीनेशन की ब्लॉकवार जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने सभी सीईओ एवं बीएमओ को बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए दिए गए लक्ष्य एवं इसके विरूद्ध किए गए टीकाकरण की आंकड़ेवार जानकारी मांगी। कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद को पूर्व में पंचायत स्तर के शालात्यागी एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों को चिन्हित करने के दिए गए निर्देशों के पालन, उनकी संख्या तथा उनके वैक्सीनेशन के संबंध में पंचायतवार जानकारी ली। उन्होंने बुधवार को हुए वैक्सीनेशन के बारे में पूछा। उन्होंने आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा आरडी कॉलेज के प्राचार्यों से वर्तमान वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने बच्चों को सतत रूप से बुलाकर उनका वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम, सीईओ जनपद, बीएमओ, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

हर बच्चे का वैक्सीनेशन आवश्यक, घर-घर जाएं

 

                कलेक्टर ने ब्लॉकवार 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा में कहा कि हर गांव के प्रत्येक पात्र बच्चे का वैक्सीनेशन कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सीडीपीओ को मोबाईल टीम के माध्यम से शालात्यागी एवं अन्य बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में 5-5 मोबाईल टीम देना सुनिश्चित करें। सभी सीईओ जनपद सीडीपीओ से चर्चा करते हुए मोबाईल टीम के माध्यम से घर-घर जाकर बच्चों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायतों के सचिवों, जीआरएस तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए। पंचायतों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित करें। सीईओ जनपद सेशन लगाने के लिए सचिवों से समन्वय बनाते हुए सेशन लगाएं। स्कूलों में भी लगातार टीकाकरण सत्र आयोजित करें। श्रीमती सिंह ने हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का प्रीकोशन डोज जल्द लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएमओ को निर्देशित किया कि जिले में एलटीटी कैम्प नहीं लगेंगे।

No comments:

Post a Comment