BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवा दिवस के अवसर पर आरडी कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, January 12, 2022

युवा दिवस के अवसर पर आरडी कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

मण्डला 12 जनवरी 2022





रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवसके अंतर्गत संगोष्ठि एवं परिसर की स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगोष्ठि को संबोधित करते हुए डॉ. विजेन्द्र चौरसिया ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं अद्वैतवादी वेदांत दर्शन पर भी प्रकाश डाला। संगोष्ठि में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता झारिया ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में डॉ. जूडिका कुजूर, डॉ. सीमा धुर्वे, डॉ. अनुपमा कुजूर एवं अतिथि विद्वान कृष्णा सरैया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment