BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई सघन चालानी कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, January 8, 2022

बिना मॉस्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर हुई सघन चालानी कार्यवाही

 




 

मण्डला 8 जनवरी 2022

रेवांचल टाईम्स :कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने वरिष्ठ जिला अधिकारियों को  मुख्यालय में मॉस्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने के लिए कार्यपालिक शक्ति प्रदान की है। इन वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहों पर की गई है। वरिष्ठ जिला अधिकारियों ने उदय चौक, कटरा, बिंझिया तिराहे तथा चिलमन चौक में मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही की। अधिकारियों एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान एवं प्रतिष्ठानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए तथा उल्लंघन पर जुर्माना भी आरोपित किया। इसी प्रकार बिना मॉस्क के घूमने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं उन्हें कोविड अनुरूप व्यवहार के बारे में समझाइश भी दी गई।

No comments:

Post a Comment