BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चोरी के वक्त भूख लगने पर बनाने लगा खिचड़ी........तभी पुलिस आई और फिर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, January 12, 2022

चोरी के वक्त भूख लगने पर बनाने लगा खिचड़ी........तभी पुलिस आई और फिर




रेवांचल टाइम्स:एक अजीबोगरीब लेकिन मजेदार घटना में सामने आई है. एक चोर कीमती सामान चोरी करने के लिए एक घर में घुस गया, लेकिन चोरी के बीच उसे जमकर भूख लग गई और वह खिचड़ी पकाने के लिए रुक गया. हैरान कर देने वाली घटना बीते सोमवार रात असम के गुवाहाटी से सामने आई.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चोर गुवाहाटी के हेंगराबाड़ी इलाके में एक घर में घुस गया, जबकि घर के मालिक बाहर थे. हालांकि, कुछ मिनट बाद ही किचन से आवाजें आने लगीं जिससे पड़ोसियों को भनक लग गई. यह जानते हुए कि मालिक घर पर नहीं हैं, उन्होंने चोर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

चोरी के वक्त भूख लगने पर बनाने लगा खिचड़ी

असम पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की डिटेल्स शेयर करने के लिए ट्विटर पर खुलासा किया कि चोर को गुवाहाटी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. असम पुलिस ने एक ट्वीट में लिखा, ‘अनाज चोरी का चौंकाने वाला मामला! कई स्वास्थ्य लाभ के बावजूद, चोरी की कोशिश के दौरान खिचड़ी पकाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और गुवाहाटी पुलिस (@GuwahatiPol) उसे कुछ गर्म खाना परोस रही है.’

No comments:

Post a Comment