BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्म पानी के साथ इन चीजों को मिलाकर पीने से बढ़ेगी इम्युनिटी, दूर रहेंगी बीमारियां - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, January 12, 2022

गर्म पानी के साथ इन चीजों को मिलाकर पीने से बढ़ेगी इम्युनिटी, दूर रहेंगी बीमारियां



सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में सेहतमंद रहना बहुत जरुरी है। इस मौसम में अधिकतर लोग गर्म पानी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। वैसे तो गर्म पानी स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभकारी माना जाता है। इसी के साथ अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी पीते है तो आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। अब आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे अगर आप गर्म पानी के साथ मिलाकर पीयेंगे तो आपको बड़े फायदे होंगे।

1. गर्म पानी के साथ हल्दी मिलाकर पीने से आप अपने शरीर को अंदर से स्ट्रोंग बना सकते हैं। जी हाँ, क्योंकि हल्दी और गर्म पानी सेहत को कई फायदे पहुंचाता हैं। जी दरअसल गर्म पानी में हल्दी मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।

2.गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। नींबू में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसी के साथ अगर आप वजन कम करना चाहते है तो सुबह की शुरूआत इस सुपर ड्रिंक के साथ कर सकते हैं।

3. सर्दियों में गर्म पानी के साथ शहद का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह आपके वजन को तो नियंत्रित करने में मदद करता है और इसी के साथ ही इसके सेवन से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

4. गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी दरअसल अगर पाचन से संबधित किसी समस्या से परेशान है, तो आप गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

No comments:

Post a Comment