रेवांचल टाइम्स न्यूज़.. डिंडोरी जिले के मेहदंवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चाटा निवासी 15 वर्षीय छात्रा को स्कूल जाते वक्त लोमड़ी ने काट कर घायल कर दिया छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदंवानी ले जाया गया छात्रा शासकीय हाई स्कूल कठौतिया में कक्षा दसवीं में पढ़ाई करती है छात्रा सोहनय धुर्वे शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही थी रास्ते में लोमड़ी ने उसे काट कर घायल कर दिया बताया गया कि छात्रा को आंख हाथ व पैर में लोमड़ी ने काटा है जिससे वहां छात्रा घायल हो गई है
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ
No comments:
Post a Comment