BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पथ विक्रेता योजना के लिए करें आवेदन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 4, 2022

पथ विक्रेता योजना के लिए करें आवेदन

मण्डला 4 जनवरी 2022



मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर योजनांतर्गत नगरपालिका मण्डला क्षेत्रांतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को (फुटकर व्यवसायी) कार्यशील पूंजी 10 हजार रूपये बिना ब्याज के ऋण दिये जाने का प्रावधान है। उन्हांेने बताया कि ऐसे शहरी पथ विक्रेता (फुटकर व्यवसायी) जो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये 10 हजार रूपये ऋण लेना चाहते हैं। कार्यालय नगरपालिका मंडला की शाखा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में जरूरी दस्तावेज जिसमें शहरी पथ विक्रेता पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी की छायाप्रति एवं बैंक पासबुक तथा मोबाईल नंबर सहित 5 जनवरी 2022 तक संबंधित शाखा में संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment