BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड काल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें - श्री चंद्रशेखर संभाग आयुक्त ने वीसी में दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 11, 2022

कोविड काल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें - श्री चंद्रशेखर संभाग आयुक्त ने वीसी में दिए निर्देश

मण्डला 11 जनवरी 2022

 

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री बी. चंद्रशेखर ने संभाग के सभी जिलों की नियमित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी जिले कोविडकाल को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलेवार ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविडकाल में सभी जिले ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलों के ऑक्सीजन प्लांट, वर्तमान स्थिति, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य विषयों पर जरूरी जानकारी ली। कमिश्नर ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण के मद्देनजर प्रतिदिन सेम्पलिंग के लक्ष्य को अनिवार्यतः प्राप्त करें। उन्होंने जिलेवार प्रतिदिन की जा रही सेम्पलिंग को और बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, ईईपीएचई श्री कुशरे, डीआईओ श्री झारिया एवं संबंधित उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त ने बैठक में जिलों में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान, चालानी कार्यवाही एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोविड उपचार के लिए दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चंद्रशेखर ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन, नियमित टीकाकरण, धान उपार्जन, स्वामित्व योजना तथा जल-जीवन मिशन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं सभी कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment