BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, January 10, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी



 

रेवांचल टाईम्स : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोमवार को खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने बताया है कि उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसके साथ ही संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट कर बताया कि मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं। मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि वो खुद को अलग कर लें और अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

No comments:

Post a Comment