BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, January 10, 2022

ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान



रेवांचल टाईम्स : मध्यप्रदेश सरकार OBC आरक्षण के मुद्दे पर तैयारी में जुट गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आवश्यक कानूनी प्रावधानों के साथ पिछड़ा वर्ग के हित में निकायों में आरक्षण सहित सभी कल्याणकारी कार्यक्रमों को पूरी ताकत से लागू करेंगे। सीएम ने ये भी कहा है कि पिछड़ा वर्गों के हितों की रक्षा करने के लिए मैं और मेरी सरकार कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री निवास पर आज विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग के नागरिकों का कल्याण हमारा उद्देश्य है। इस दिशा में बाधाएं समाप्त कर आवश्यक कदम उठाएंगे।

सीएम शिवराज ने विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों द्वारा उनके निवास पर अभिनंदन करने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्ग के नागरिकों का कल्याण हमारा उद्देश्य है। पिछड़ा वर्गों को प्रतिनिधित्व सहित उनके अधिकार से जुड़े सभी कार्यों में लाभान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment