रेवांचल टाईम्स: रीवा जिले के थाना अतरैला व पनवार के बॉर्डर के समीप शिवपुर चौराहा के पास बस और डंपर के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही बस और डंपर में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मंगलवार पनवार के निकट रीवा से बरगढ़ आ रही बस क्रमांक एमपी17पी1072 अतरैला थाना रीवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस क्रमांक एमपी17 पी 1072 का फिटनेस तत्काल प्रभाव से रीवा आरटीओ के द्वारा निरस्त कर दिया गया है। तथा बस का परमिट भी निलंबित किया गया है। समय रहते बस के यात्रियों को बस से बाहर स्थानीय लोगों ने निकाल लिया। घटना के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में महाकाल ट्रैवल्स की बस रीवा से बरगढ़ की ओर जा रही थी। दूसरी ओर बालू से लदा हाईवा डंपर चौखंडी तरफ आ रहा था। जब यह आमने सामने थे तभी बाइक सवार दोनों के बीच आ गया जिस बचाने के चक्कर में बस और डंपर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद डंपर और बस में आग लग गई स्थानीय लोगों के द्वारा बस में सवार यात्रियों को निकाला गया। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
No comments:
Post a Comment