रेवांचल टाइम्स - बिंझिया में बहुत पुराना एक खंडार नुमा गोडाउन बना हुआ है जो कि पिछले कई सालों से जर्जर हालत में खाली पड़ा हुआ है, पिछले साल भी चार - पाँच मूक बधिर जानवर गिर चुके है जिससे उनकी मौत हो गई थी, जिस ओर जर्जर हालत में पड़े मकान के मालिक ने किसी तरह की कोई सुध तक लेने की कोशिश नहीं की है, आज फिर एक मूक बधिर जानवर जो कि आवारा बैल है उसी खंडर में गिर गया लेकिन गनीमत रही कि वह सही सलामत है उसे मामूली चोटें ही आई हैं, जो कि बिंझिया ग्रामवासियों की मदद से जे सी बी मशीन बुलाया गया और बैल को सुरक्षित निकलवाया गया है
ग्रामीण जनों के द्वारा कड़ी मेहनत कर तुरंत अंधेरे खंडर में लाइट की व्यवस्था की गई, जिसमें ग्रामीण जन बंटी ठाकुर, चंद्र शेखर निखारे , विजय(पंडा) यादव , डॉ ओमकार रजक , सुनील लाइट एवं अन्य ग्रामीण जनों का सहयोग रहा ,
रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे
No comments:
Post a Comment