BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा नगर में चलाया जा रहा रोको टोको अभियान। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, January 7, 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा नगर में चलाया जा रहा रोको टोको अभियान।




रेवांचल टाईम्स–वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा शहर के चौक चौराहो में पहुंच रोको टोको अभियान के तहत कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही हैं।


इसी क्रम में आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा शहर के चौक चौराहों से गुजर रहे राहगीरों और विभिन्न वार्डो में जाकर वार्डवासियो को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की ।


साथ ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने मिशन स्कूल ग्राउंड में चल रहे spl क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुँचकर कोरोना गाईड लाइन पालन करने की लोगो से अपील की और लोगों को मास्क बाटे व सही ठंग से मास्क और मास्क लगाने की सलाह दी।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment