BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया मलारा एवं ग्वारा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण फसलों को तत्काल सुरक्षित करने के दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, January 11, 2022

कलेक्टर ने किया मलारा एवं ग्वारा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण फसलों को तत्काल सुरक्षित करने के दिए निर्देश

मण्डला 11 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में संचालित उपार्जन कार्य का जायजा लेने मलारा एवं ग्वारा उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआरसीएस श्री उईके, जिला सहकारिता अधिकारी श्री त्रिपाठी एवं संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर ने मलारा केन्द्र में उपार्जन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को उपार्जन की जानकारी देने के लिए समयपूर्व सूचना दें। उन्होंने उपार्जित की गई फसल की गुणवत्ता परीक्षण करते हुए तौलमाप भी कराया। श्रीमती सिंह ने केन्द्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए तय मानक के अनुरूप ही फसल की तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।








कलेक्टर ने प्रतिदिन किए जाने वाले उपार्जन कार्य की जानकारी लेते हुए अब तक किसानों को हुए भुगतान के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के मद्देनजर फसल को तत्काल सुरक्षित करें। इसके लिए अतिरिक्त मजदूरों को भी संलग्न करते हुए फसल रखरखाव प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने ग्वारा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए किसानों से जरूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवहन कार्य को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने फसल की नमी का मीटर के माध्यम से सत्यापन कराया। उन्होंने गोदाम स्तरीय स्कंद को तत्काल अंदर रखने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment