BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड-19:फिर मिले जिले में 11 कोरोना पॉजीटिव मरीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, January 17, 2022

कोविड-19:फिर मिले जिले में 11 कोरोना पॉजीटिव मरीज

 



 

मण्डला 17 जनवरी 2022


रेवांचल टाइम्स:16 जनवरी की शाम 3 बजे से 17 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाईप फेक्ट्री के पीछे सत्यम कॉलोनी मंडला निवासी 35 एवं 62 वर्षीय पुरूष तथा 16 वर्षीय बालिका, निवास खेरमाई निवासी 57 वर्षीय पुरूष, क्लब महिन्द्रा मोचा बिछिया निवासी 44, 33, 27 एवं 40 वर्षीय पुरूष, केवलारी डिंडौरी निवासी 19 वर्षीय युवक, बिछिया निवासी 24 वर्षीय पुरूष एवं तिलरी मोचा निवासी 32 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment