रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के अंतर्गत समस्त विकास खंडों में किसानों से धान खरीदी की जा रही है आये दिन धान खरीदी केंद्रों में किसानों के साथ भेदभाव करना अभद्रता करना प्रताड़ित करना किसानों से तुलाई के नाम पर पैसे लेना शासन द्वारा तय नियम से ज्यादा धान लेना ये आम बात हो गई है। इसी अनिमित्ता को लेकर आज किसान सेल्समैन के खिलाफ लामबंद होकर ट्रैक्टरों में भर भर के किसान मोतीनाला थाने पहुँचे जहां पर खलोड़ी लैम्पस के अन्तर्ग भीमडोंगरी में खरीदी केंद्र लैम्पस के सेल्समैन रुपदास माहेश्वरी किसानों के साथ अभद्रता व अनियमिता ओर 1 - 1 किलो धान किसानों से अधिक काटना गरीब किसानों के साथ अन्याय को लेकर पूरे मोतीनाला किसान और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मोतीवाला थाने में एकमुश्त लामबंद होकर के लगभग 200 की संख्या में लिखित FIR की मांग को लेकर पहुंचे जिसमें मुख्य रुप से विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री पुरुषोत्तम केराम, कांग्रेस पार्टी से आशीष राय, कांग्रेस पार्टी के अशोक बंजारा, और जिनके साथ अभद्रता की गई है और जिन किसानों से एक - एक किलो धान काटा गया है समस्त किसान लोग मोतीनाला थाना में जाकर के अपनी सामूहिक FIR की और सेल्समैन के द्वारा की गई गड़बड़ी की जांच करके के दोषी और भ्रष्ट सेल्समैन रुपदास को तत्काल प्रभाव से हटाये जाने की माँग की जिससे किसानों को सीधा उसका हक मिल सके। वही आलम जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में है जहाँ पर किसानों को समय पर उनकी धान तुलाई नही हो रही है सेल्समैन अपने निजी स्वर्थ के चलते किसानों से धान की तुलाई न करके व्यापारियों की धान तोल रहे है जिस्से सेल्समैन को सीधा फायदा हो रहा हैं और जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे है।
वही स्थानीय कृषकों ने जल्द से जल्द किसानों के द्वारा दिये गये अवेदन पर कार्यवाही की माग की है और समय कार्यवाही नही होती है तो समस्त कृषक आंदोलन करेंगे।
विडियो
No comments:
Post a Comment