BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देश के अन्नदाता किसान ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, January 17, 2022

देश के अन्नदाता किसान ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.....





रेवांचल टाईम्स - सिवनी बे मौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से हुई किसानों की फसलों के नुकसान सहित विभिन्न मांगों जैसे ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि के लिए शीघ्र सर्वेक्षण कर आकलन किया जावे ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 50,000 प्रति हेक्टेयर के मान से मुआवजा दिए जाने धान उपार्जन केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों का व्यवहार किसानों के साथ अच्छा होने धान उपार्जन के लिए 10 फरवरी तक समय बढ़ाने अतिवृष्टि से प्रभावित गैर इनकम टैक्स वाले किसानों को ₹7500 प्रतिमाह देने ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को भविष्य की आगामी फसल के लिए खाद बीज ग्रीष्मकालीन फसल के लिए देने ग्राम पंचायतों को स्टेट लाइन देने ग्राम पंचायत भवनों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को उठाते समय किए गए वायदों को पूर्ण करने एमएसपी पर किसी प्रकार का निर्णय न लेने पर 31 जनवरी को पूरे राष्ट्र में वादाखिलाफी आंदोलन करने एवं मजदूर संगठनों द्वारा 23 तथा 24 फरवरी को निजीकरण के खिलाफ हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन देने आदि से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिवनी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

         संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से ज्ञापन देते समय संयुक्त किसान मोर्चा के महासचिव ओमप्रकाश बोर्डे संरक्षक हुकुमचंद तनोडिया उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव रंजीत बघेल छात्र नेता यीशु प्रकाश कृषक गण अंगद सिंह सिंह बघेल हरिराम बघेल के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिवनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है एवं जिले के किसानों की समस्याओं को तत्काल निराकरण करने की अपील की है।

         

अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment