BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारिश से अन्नदाताओं की धान खराब आखिर कौन है जबाबदार ?... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, January 9, 2022

बारिश से अन्नदाताओं की धान खराब आखिर कौन है जबाबदार ?...




रेवांचल टाइम्स नैनपुर - मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद के बाद भी प्रशासन परिवहन ठेकेदार बेपरवाह, बारिश से हजारों टन अनाज गीला हुआ मंडला जिला में,

लगातार लापरवाह विभाग का घेराव किया जायेगा

कल रात से ही बे मौषम बारिश से हजारों लाखों टन अनाज गीला हुआ,

मौषम विभाग ने हफ़्तों पहले 8-9-10 जनवरी को बारिश की चेतावनी दे दी थी विभाग भी इससे अवगत होने पर भी परिवहन नहीं कराया और न ही अनाज को सुरक्षित रखने की सुविधा बनाई,

 निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले द्वारा ओपन कैप/ ख़रीदी केंद्रों का दौरा कर ख़रीदी परिवहन और अनाज सुरक्षित रखने समय पर परिवहन के निर्देश देते रहे पर विभाग प्रशासन को कोई फ़र्क नहीं

परिवहन ठेकेदार की मनमर्जी पर प्रशासन नतमस्तक - परिवहन की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है ठेकेदार की मनमर्जी चलती है उसकी गलती से हर साल हजारों लाखों टन अनाज ख़राब होता है ----प्रशासकीय अधिकारी क्यों नत मस्तक होकर उसकी मनमर्जी देखते हैं शासकीय संपत्ति को ख़राब होते,

परिवहन में बड़ा घोटाला होता आया है शासन प्रशासन के सारी बातें संज्ञान में

कालाबाजारी का शक गीला और ख़राब अनाज को कम कीमत पर बेचकर कुछ व्यवसायियों को लाभ पहुँचाने और उनसे बदले में बड़ी राशि ठेकेदार और शासकीय अमले के बीच हिस्सा होता है????,की ख़बरें हैं,

निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने पिछले विधानसभा सत्र में ठरका ओपन कैप के साथ ही जिले के अन्य जगहों पर ओपन कैप और ख़रीदी केंद्रों में रखे हजारों टन अनाज ख़राब होने को लेकर विधानसभा में ध्यान आकर्षण लगाया था, उसके बाद भी परिवहन नहीं होना  इससे प्रशासन और ठेकेदार की मिलीभगत या

बेपरवाही से इंकार नहीं किया जा सकता,

मण्डला में प्रशासकीय और ठेकेदार की मनमर्जी और लापरवाही परवान पर है, कोई जिम्मेदारी नहीं, कोई डर नहीं सिर्फ मन मनमर्जी है और बहाने हैं ,जो एक दूसरे के पाले में डाल दिया जाता है किसी भी बहाने से विधायक और अन्य प्रतिनिधियों द्वारा लगातार निरीक्षण और पत्राचार का कोई असर नहीं प्रशासन पर !! अतः विभाग का घेराव किया जायेगा  विभागीय बेशशर्मी रूपी  ताले लगाए जायेंगे।मंडला जिला में पहले जन प्रति निधि के रूप में निवास विधायक डॉक्टर अशोक मसकोले ऐसे जन प्रतिनिधि है जिन ने मैदानी क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों से रूबरू हुए अन्य जन प्रति निधियों से अपेक्षा की जाती है आप भी मैदानी इलाकों ने एक्टिव होकर किसान हित में फैसला करेंगे।

No comments:

Post a Comment