BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: मक्‍का से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, आधा किमी. तक ऐसे ही दौड़ता रहा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, January 8, 2022

MP: मक्‍का से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, आधा किमी. तक ऐसे ही दौड़ता रहा




रेवांचल टाइम्स,बैतूल। मुलताई से नागपुर जा रहे फोर लेन पर शनिवार सुबह सात बजे मक्का से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। इस बात की भनक ट्रक चालक को नहीं लगी और वह करीब आधा किलोमीटर तक इसी हालत में ट्रक को चलाता रहा। सड़क पर जलते ट्रक को दौड़ता देख राहगीरों ने तुरंत मुलताई नगर परिषद की दमकल को सूचना दी। ट्रक के चालक ने जलते ट्रक को हाईवे से बायपास रोड पर उतार दिया। इसके बाद फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि अमरावती ले जा रहे ट्रक में करीब 250 क्विंटल मक्का भरा हुआ था, आग लगने से आधा मक्‍का जल गया है।

दमकल कर्मचारी मनोज सिंह, दीपक अहिरवार, भूपेंद्र राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही वे बाईपास रोड पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। आग किन परिस्थितियों में लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

आग लगने से ट्रक के आधे हिस्से में भरा मक्का जल कर राख हो गया। मुलताई के अक्षय सोनी ने बताया कि सुबह पैदल चल रहे लोगों ने ट्रक के पिछले हिस्से को जलते देखा तो वे तुरंत भागे और ट्रक के चालक को सूचना दी। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। ट्रक चालक ने बाइपास पर हाईवे से ट्रक को उतारा, जिससे मुलताई नगर परिषद की दमकल की गाड़ी मौके पर जल्दी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितना मक्का जल गया है और उसका मालिक कौन है।

No comments:

Post a Comment