रेवांचल टाइम्स... आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के अंतर्गत पहली कार्यवाही की गई है कलेक्टर रत्नाकर झा के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने लोक सुरक्षा के विपरीत गंभीरता वारदातों को अंजाम देकर लोगों के लिए खतरा और डर का पर्याय बन चुके आदतन अपराधी को N S A के तहत शनिवार को जेल भेज दिया गया पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी CK सिरामे द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने फहीम अंसारी पिता अकरम अंसारी 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 4 मस्जिद मोहल्ला के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 की उप धारा 2 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है आदेश में लोक व्यवस्था बनाए रखने के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्यों को करने से रोकने के अभी प्रयास से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही का उल्लेख किया गया बताया गया फहीम अंसारी के विरुद्ध कोतवाली में गंभीर तरह के 9 नामजद मामले दर्ज हैं जिसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम NSA के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
No comments:
Post a Comment