BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया चौकी को मिली बड़ी सफलता 17 वर्ष पूर्व बलात्कार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार--- - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, February 18, 2022

अंजनिया चौकी को मिली बड़ी सफलता 17 वर्ष पूर्व बलात्कार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार---




रेवांचल टाइम्स  - पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर  सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी नैनपुर एवं नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बमहनी के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी अंजनिया थाना बमहनी द्वारा 17 वर्ष से पूर्व के बलात्कार के मामले में फरार आरोपी/वारंटी को आज दिनांक 18 दो 2022 को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी फरार होकर जबलपुर में रह रहा था जिसे मुखबिर एवं साइबर सेल की सहायता से गिरफ्तार किया गया है आरोपी के विरुद्ध माननीय प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड मंडला, जिला मंडला थाना बमनी के अपराध क्रमांक-230/2005  धारा 450,376 आईपीसी के मामले में आरोपी छोटू और फिर बिरशु पिता स्वर्गीय बुद्धू लाल मरावी निवासी हर्रई टोला के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश के लगातार प्रयास किए जा रहे थे, आरोपी अपनी उपस्थिति बार-बार छुपा रहा था, आरोप को माननीय न्यायालय मंडला में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया.

 सराहनीय भूमिका ---

 उक्त फरार अपराधी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, आरक्षक उत्तम गोटरिया साइबर सेल आरक्षक सूर्यचंद्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

No comments:

Post a Comment