BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में मिले 23 नए कोरोना पॉजीटिव केस....22 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, February 24, 2022

जिले में मिले 23 नए कोरोना पॉजीटिव केस....22 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

मण्डला 24 फरवरी 2022



23 फरवरी की शाम 3 बजे से 24 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 23 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुनवानी स्कूलटोला निवासी 35 वर्षीय महिला एवं 35 वर्षीय पुरूष, छतरपुर साहू टोला निवासी 52 वर्षीय पुरूष, पाडरपानी निवासी 21 वर्षीय युवती, बम्हनी निवासी 35 वर्षीय पुरूष, बड़ीखैरी मंडला निवासी 6 वर्षीय बालिका, सिंहवाहिनी वार्ड मंडला निवासी 15 वर्षीय 2 बालिका एवं 14 वर्षीय बालिका, खेटोला निवासी 22 एवं 50 वर्षीय महिला, देई निवासी 14 वर्षीय बालिका, सकवाह निवासी 45 वर्षीय महिला, महाराजपुर निवासी 28 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 14 नैनपुर निवासी 24 वर्षीय महिला, दरगढ़ बबलिया निवासी 28 वर्षीय पुरूष, श्रीराम वार्ड मंडला निवासी 59 वर्षीय महिला, बिनेका निवासी 45 वर्षीय महिला, खमरिया घंसौर निवासी 6 वर्षीय बालक एवं 28 वर्षीय महिला, कुड़ोपानी निवासी 11 वर्षीय बालक, तिलई निवासी 32 वर्षीय पुरूष तथा कांसखेड़ा निवासी 40 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।


22 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए


                 जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 23 फरवरी की शाम 3 बजे से 24 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में 22 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

No comments:

Post a Comment