मण्डला 24 फरवरी 2022
जिला योजना भवन में ग्रामीण विकास
कार्य से संबंधित विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की
अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि ग्रामीण विकास से
संबंधित सभी विभाग अपने कार्यों के दिए हुए लक्ष्य को 25 मार्च के पूर्व शतप्रतिशत रूप से प्राप्त करना
सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यों के अंतर्गत मनरेगा कार्य, पीएम आवास ग्रामीण, लेवर इंगेजमेंट, लेवर बजट सहित अन्य
कार्यों की विषयवार समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एसीईओ श्री मरावी, ईईआरईएस श्री आर्मो एवं
श्री धुर्वे, सभी
सीईओ जनपद तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने लेवर बजट की समीक्षा
करते हुए कहा कि प्राप्त लक्ष्य को अनिवार्यतः पूरा करें। उन्होंने मनरेगा के
कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि 100 मानव दिवस कार्य करने वाले जॉबकार्ड धारियों को चिन्हित करें। उन्होंने
विकासखंडवार मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी
ली। श्रीमती सिंह ने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि अपने ब्लॉक में मनरेगा के
तहत अधिक से अधिक रोजगार सृजन करें। इस प्रकार लेबर इंगेजमेंट के संबंध में
गंभीरतापूर्व प्लानिंग करें। कलेक्टर ने 25 मार्च तक शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश
दिए।
बिछिया ग्रामीण विकास टीम को नोटिस
कलेक्टर
ने विकासखण्डवार ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बिछिया ग्रामीण विकास
कार्य की टीम के प्रदर्शन से नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब
मांगे। उन्होंने कहा कि सीईओ जिला पंचायत बिछिया विकासखण्ड की ग्रामीण विकास टीम
को असंतोषजनक प्रदर्शन करने के कारण नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा कि सीईओ जिला
पंचायत बिछिया क्षेत्र के कार्य की प्रगति पर व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें।
श्रीमती सिंह ने भुगतान की समीक्षा करते हुए सभी सीईओ जनपद को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले जीआरएस की सेवा समाप्ति की कार्यवाही
करें।
सभी ब्लॉकों में प्रारंभ करें सीसी कैम्प
कलेक्टर
ने बैठक में कहा कि मवई सहित सभी विकासखण्डों में 25 फरवरी से सीसी कैम्प आयोजित करें। उन्होंने कहा कि
सीसी जारी करने के संबंध में अनावश्यक देरी न करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों
को निर्देशित किया कि इस संबंध में 75 प्रतिशत से कम प्रगति दर्ज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास
विभाग के दोनों ईई उक्त कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर
ने विकास कार्यों के अंतर्गत श्रेणीवार मानव दिवस कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने
मेढ़बंधान, पड़त, बोल्डर चैकडेम सहित अन्य
कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने पड़त एवं बेकवाटर भूमि पर उत्पादित किए
जाने वाले फल एवं सब्जी को उस क्षेत्र के कुपोषित बच्चों को वितरण करने के निर्देश
दिए। श्रीमती सिंह ने डाटा एंट्री की समीक्षा करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर मेट
को भी तकनीकि ट्रेनिंग प्रदान करें ताकि डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से किया जा
सके।
जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से करें
श्रीमती
सिंह ने ग्रामीण विकास से जुड़े सभी विभागों को निर्देशित किया कि ग्रीष्म ऋतु के
मद्देनजर जल संरक्षण से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता से सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विकासखंडवार चिन्हित किए गए जल जीवन सहित अन्य जल संरक्षण के
कार्यों की सूची साझा करें। उन्होंने तालाब तथा कुएं के मेन्टेनेन्स कार्यों पर भी
विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की
समीक्षा करते हुए कहा कि पुराने तथा नए कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें। इसी
प्रकार प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र बैगा परिवारों को चिन्हित करते हुए उन्हें
आवास ऐप में दर्ज कराएं।
समाचार क्रमांक/273/फोटो संलग्न(PAras)
No comments:
Post a Comment