मण्डला 25 फरवरी 2022
24 फरवरी की शाम 3
बजे से 25
फरवरी की शाम 3
बजे तक जिले में कोरोना के 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोको निवासी 24 वर्षीय पुरूष, कोबरीकला निवासी 70 वर्षीय पुरूष, भौंकादेवरी निवासी 35 वर्षीय महिला, स्वामी सीताराम वार्ड
मंडला निवासी 24
वर्षीय महिला तथा माधोपुर निवासी 62 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर
हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग
करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का
स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।
32
कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए
No comments:
Post a Comment