मण्डला 25 फरवरी 2022
नवीन घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग
क्र. 543
एनपीआर प्रस्तावित चिरईडोंगरी एवं नैनपुर बायपास के लिए लोक परामर्श कार्यक्रम
नैनपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक देव सिंह सैयाम, नरेश चंद्रोल नगर पालिका
अध्यक्ष, चैन
सिंह उइके जनपद पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
इसके पश्चात लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जबलपुर मध्यप्रदेश के
कार्यपालन यंत्री द्वारा परियोजना की संक्षिप्त जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से
दी गई। उक्त कार्यक्रम में एडीएम मीना मसराम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रियंका वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी
ज.पं. नैनपुर के साथ-साथ जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment