BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, सेहत के लिए है खतरनाक,पड़ सकता है भारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, February 25, 2022

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, सेहत के लिए है खतरनाक,पड़ सकता है भारी



रेवांचल टाइम्स:ज्यादातर लोग सुबह उठने के बाद अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। इसके बाद नाश्ते में ब्रेड—बटर, पोहा, समोसा, कचोरी आदि खाना पसंद करते हैं। कई लोग जूस पीते हैं। हालांकि सुबह उठकर खाली पेट कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल,खाली पेट कुछ खाद्य पदार्थ खाने से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं सुबह उठने के बाद कम से कम 2 घंटे बाद ही नाश्ता करना चाहिए। जानते हैं सुबह उठकर खाली पेट कौन—कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मसालेदार भोजन
कई लोग सुबह उठकर नाश्ते में समोसा, कचोरी, पकौड़ी जैसे मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। हालांकि सुबह नाश्ते में इस तरह का मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे पेट की परत में जलन हो सकती है। इससे एसिडिक रिएक्शन और पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। साथ ही अपच की समस्या भी हो सकती है।





दही
सुबह उठते ही दही का सेवन करना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दही में दही में लैक्टिक एसिड होता है। यह आपके पेट की अम्लता के स्तर को बिगाड़ सकता है। साथ ही सुबह खाली पेट इसके सेवन से यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को मार सकते हैं। इससे एसिडिटी बढ़ सकती है।

जूस
कई लोग सुबह खाली पेट जूस पीते हैं। हालांकि जूस शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन खाली पेट नहीं। विशेषज्ञों के अनुसार, दिन की शुरुआत फलों के जूस से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जूस अग्न्याशय पर अतिरिक्त भार डाल सकते हैं, जो शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। खाली पेट जूस के सेवन से फलों में मौजूद फ्रक्टोज लिवर पर अधिक दवाब डाल सकती है।

कच्ची सब्जियां
सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियों का सलाद के रूप में सेवन नहीं करना चाहिए। कच्ची सब्जियों में फाइबर प्रचूर मात्रा में होता है, जो खाली पेट पर अतिरिक्त भार डाल सकती हैं। इससे पेट फूलने और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

No comments:

Post a Comment