BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भेड़ाघाट पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 8 जुआड़ी गिरफ्तार, 8 हजार 300 रूपये जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, February 24, 2022

भेड़ाघाट पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 8 जुआड़ी गिरफ्तार, 8 हजार 300 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा  (भा.पु.से.), द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो 


         आदेश के परिपालन मे ंअति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना भेडाघाट टीम द्वारा थाना भेडाघाट अंतर्गत चौकीताल इस्कॉन मंदिर के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे 8 जुआडियांे से 8 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है।


            थाना प्रभारी भेड़ाघाट श्री शफीक खान ने बताया कि दिनंाक 23-2-22 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि इस्कान मंदिर चौकीताल के आगे बिजली खम्बे के नीचे कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं।  सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर तत्काल भेडाघाट पुलिस के द्वारा दबिश दी गई, जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे जो पुलिस केा देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम अजीत शर्मा निवासी व्यास मोहल्ला पनागर, बैनी प्रसाद सोनी निवासी बड़ी खेरमाई हनुमानताल, राहुल सिंह राजपूत निवासी त्रिमूर्ति हॉटल के पास बजरंग नगर माढ़ोताल, राजेन्द्र कोरी निवासी भोलेनाथ मंदिर के पास गुप्तेश्वर गोरखपुर, आकाश चौधरी निवासी नेमा गार्डगन गोहलपुर, नरेन्द्र अहिरवार निवासी शारदा मंदिर के पास स्टार सिटी चमननगर माढोताल, प्रशंात पासी निवासी सिद्धार्थी मंदिर के पास खटीक मोहल्ला हनुमानताल , रामगोपाल श्रीवास्तव निवासी रेल्वे लाईन के पास हनुमानताल के बताये जुआरियों के पास एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते नगद 8 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध थाना भेडाघाट में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


 उल्लेखनीय भूमिका - ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते हुये जुआरियों केा रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक संतोष झारिया, आरक्षक रूपेश लोधी, जयशंकर चौहान, हरिओम, भानू सिंह सैनिक उमाशंकर की सराहनीय भ्ूामिका रही।


 सट्टा लिखते सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार, 10 हजार 310 रूपये एवं 3 मोबाईल जप्त


             थाना प्रभारी लॉर्डगंज श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि  दिनंाक 23-2-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कछियाना पायल वाला मार्केट के पास शरद मिश्रा नाम का व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लिख रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां पर एक व्यक्ति मोब. पर  अंको का हारजीत का दाव लगाकर सट्टा लिखते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम शरद मिश्रा उम्र 50 वर्ष निवासी गोलबजार महाकैाशल स्कूल के पीछे लॉर्डगंज  का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से नगद 10 हजार 310 रूपये,  कैलकुलेटर,  सेमसंग, माईक्रोमेक्स लावा कम्पनी के 3 मोबाइल, जप्त करते हुये आरोपी शरद मिश्रा के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक उमेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक राकेश उपमन, आरक्षक अरूण की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment