मण्डला 28 फरवरी 2022
27 फरवरी की शाम 3
बजे से 28
फरवरी की शाम 3
बजे तक जिले में कोरोना के 9 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कटंगी निवासी 32 वर्षीय पुरूष, इंद्रामाल निवासी 25 वर्षीय महिला, गिठार निवासी 40 वर्षीय पुरूष, रमपुरी निवासी 9 वर्षीय बालक, ग्वारा माल निवासी 32 वर्षीय पुरूष, राता निवासी 32 वर्षीय महिला, खर्राछापर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, महाराजपुर निवासी 25 वर्षीय महिला तथा घुटास
निवासी 60
वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका
सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के
निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण
एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।
16
कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए
जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना
को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 27 फरवरी की शाम 3 बजे से 28 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में 16 कोरोना मरीजों ने कोरोना
को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना
से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।
No comments:
Post a Comment